Search

 
 
 

बोकारो : शहर के वेस्टर्न फॉर्म पर बीएसएल ने चलाया बुलडोजर

 
आवंटित भूमि से अधिक पर कब्जा कर बना लिया था कमरा
Bokaro : बोकारो स्टील प्रबंधन ने शहर के नयामोड़ स्थित शादी समारोह के लिए बनाए गए वेस्टर्न फॉर्म के एक हिस्से पर 25 अगस्त को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया. वेस्टर्न फॉर्म प्रबंधन ने बीएसएल की ओर से आवंटित भूमि से अधिक जमीन को कब्जा कर अतिरिक्त कमरों का निर्माण कर लिया था. इस मामले में बीएसएल के संपदा न्यायालय की ओर से कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन वेस्टर्न फॉर्म की ओर से अतिक्रमण हटाया नहीं जा रहा था. 25 अगस्त की दोपहर बीएसएल की टीम ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में अतिक्रमण कर बनाये गए घर को तोड़ दिया. इस दौरान बीएसएल के सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे. बीएसएल के अधिकारी कर्नल आर राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि बीएसएल की जमीन पर अवैध निर्माण था. इसके अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस दी गई लेकिन निर्माण कार्य को यथास्थिति में रखा गया था. अधिकारियों का निर्देश मिलने के बाद इसे ध्वस्त किया गया है. उन्होंने कहा कि बीएसएल के भूमि पर अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा. यह">https://lagatar.in/bokaro-balidih-police-busted-bike-thief-gang-two-arrested/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : बालीडीह पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही