Search

 
 
 

बोकारो : 36 घंटे बाद खुला बीएसएल का गेट, कर्मचारियों का आवागमन शुरू

 
हिरासत में सर्किट हाउस में रखी गईं विधायक श्वेता सिंह रिहा Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट (बीएसल) के समक्ष प्रदर्शन के दौरान सीआईएसएफ के लाठीचार्ज में विस्थापित युवक की मौत के बाद करीब दो दिनों तक बोकारो आंदोलित रहा. विस्थापितों व विभिन्न संगठनों ने प्लांट के गेट जामकर अवागमन ठप कर दिया था. लेकिन धीरे-धीरे स्थिति अब सामान्य होने लगी है. करीब 36 घंटे बाद शनिवार को स्टील प्लांट का गेट खोला गया. बोकारो डीसी विजया जाधव ने अपनी उपस्थिति में प्लांट का गेट खुलवाया. इसके बाद कर्मचारियों का आना-जाना शुरू हो गया. करीब दो दिनों से अंदर फंसे कर्मचारी बाहर निकले. इससे प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है. इधर, हिरासत में लेकर सर्किट हाउस में रखी गईं विधायक श्वेता सिंह को शनिवार की दोपहर रिहा कर दिया गया.   [caption id="attachment_1034136" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/विधायक-1-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> हिरासत में ली गईं विधायक श्वेता सिंह (फाइल फोटो)[/caption] उल्लेखनीय है कि घटना के विरोध में बीएसएल के मुख्य प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना पर बैठीं विधायक श्वेता सिंह को शुक्रवार देर रात डीसी विजया जाधव के नेतृत्व में प्रशासनिक व पुलिस की टीम ने हिरासत में ले लिया था. उन्हें धारा 163 (1) के उल्लंघन के आरोप में हिरसात में लेकर सर्किट हाउस में रखा गया था, जहां से शनिवार की दोपहर उन्हें रिहा कर दिया गया. इसके बाद स्टील प्लांट का गेट खोला गया और कर्मचारियों का आवागमन शुरू हुआ. यह भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-naxalite-conspiracy-foiled-4-ieds-recovered-16-bunkers-demolished/">चाईबासा:

नक्सलियों की साजिश नाकाम, 4 IED बरामद 16 बंकर ध्वस्त
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही