Bokaro : बोकारो के परिक्षेत्रीय गावों में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीएसएल के सीएसआर विभाग ने 16 गावों की फुटबाल टीमों को स्पोर्ट्स किट बांटे. शुक्रवार को बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन विकास केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बोकारो विधायक बिरंची नारायण, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) मनीष जलोटा, मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) हरि मोहन झा, सदस्य (जिला परिषद) श्रीमती रुंपा चक्रवर्ती, महाप्रबंधक (सीएसआर) सीआरके सुधांशु सहित बीएसएल के अन्य अधिकारी व विभिन्न परिक्षेत्रीय गावों के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रत्येक गांव की दो टीमों को स्पोर्ट्स किट बांटे गए. अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद ने कहा कि सीएसआर के तहत परिक्षेत्रीय गावों में स्पोर्ट्स टूर्नामेंट भी कराये जाएंगे. साथ ही परिक्षेत्रीय गावों में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के इस कड़ी में क्रिकेट और वॉलीबॉल किट का वितरण भी किया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जन संपर्क विभाग के एस भटनागर ने किया.
भी पढ़ें : फुसरो : सीसीएल सीकेएस ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस [wpse_comments_template]
इन गांवों की टीमों को मिले स्पोर्ट्स किट
मानगो, कनारी पश्चिमी, नरकेरा पुनर्वास, करहरिया, चैनपुर, सिजुआ, हैसाबातु पश्चिमी, हैसाबातु पूर्वी, बांसगोड़ा पूर्वी, रितुडीह, उकरिद, भतुआ, तांतरी उत्तरी, तांतरी दक्षिणी, बांधडीह उत्तरी तथा बांधडीह दक्षिणी पंचायत की टीमें शामिल थीं. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. सीआरके सुधांशु ने बीएसएल के सीएसआर के तहत चली जा रही विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि बिरंची नारायण ने परिक्षेत्रीय गावों में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के बीएसएल की इस पहल की सराहना की. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रत्येक गांव की दो फुटबाल टीमों को स्पोर्ट्स किट भी प्रदान किया. यह">https://lagatar.in/phusro-ccl-cks-celebrated-international-womens-day/">यहभी पढ़ें : फुसरो : सीसीएल सीकेएस ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस [wpse_comments_template]
Leave a Comment