Search

 
 
 

Bokaro:  बीएसएल ने संविदा कर्मियों को दी पीपीई किट, सुरक्षा के स्तर पर बढ़ता कदम

बोकारो स्टील प्लांट ने संविदा कर्मियों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है. इस पहल के तहत बीएसएल में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के समान व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की गई है.
 

Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट ने संविदा कर्मियों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है. इस पहल के तहत बीएसएल में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के समान व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की गई है. 

 

इसे भी पढ़ें:


इससे पहले संविदा कर्मियों को सुरक्षा उपकरण (पीपीई) सम्बंधित ठेकेदार द्वारा ही उपलब्ध कराई जाती थी. सेल सहित देश के इस्पात उद्योग में बोकारो स्टील प्लांट द्वारा पहली बार की गई इस ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ एक विशेष कार्यक्रम में बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी ने किया. 


बीएसएल की यह विशेष पहल “Transforming Contractual Worker Safety through Direct PPE Provision and Digital Governance” की परिकल्पना पर आधारित है. इसका उद्देश्य संविदा कर्मियों को उच्च गुणवत्ता वाले पीपीई उपलब्ध कराने के साथ-साथ इनके इश्यू, डिस्ट्रीब्यूशन, रिकवरी एवं री-इश्यू की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी, व्यवस्थित एवं ट्रेसेबल बनाना है. 


कार्यक्रम के मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) ने बताया कि संविदा कर्मियों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बीएसएल द्वारा पहली बार व्यापक स्तर पर ऐसी व्यवस्था शुरू की गई है.


इस अवसर पर निदेशक प्रभारी ने कहा कि बीएसएल परिसर में कार्य करने वाला प्रत्येक कर्मी, चाहे वह नियमित कर्मचारी हो या संविदा कर्मी, उसे सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करना संगठन की प्राथमिक प्रतिबद्धता है. 


उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल प्राथमिकता नहीं, बल्कि संगठन के मूल्यों का अभिन्न हिस्सा है. संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के समान मानक एवं गुणवत्ता वाले पीपीई किट उपलब्ध कराने की यह पहल एक मजबूत, समावेशी एवं उत्तरदायी सुरक्षा संस्कृति के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.


संविदा कर्मियों को उपलब्ध कराए जाने वाले सुरक्षा पीपीई में सेफ़्टी हेलमेट, लाइट वेट पॉलीकार्बोनेट चश्मे, डिस्पोज़ेबल रेस्पिरेटर, सेफ़्टी शूज़, FR सूट (जैकेट और ट्राउज़र), ईयर प्लग और कैनवस ग्लव्स शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही