Search

 
 
 

बोकारो : BSL ने निगम के साथ किया एमओयू, बांटे जाएंगे कृत्रिम अंग

 
Bokaro :  विश्व विकलांग दिवस पर 1 करोड़ रुपए के सहायक उपकरण बीएसएल द्वारा बांटे जाएंगे, इसके लिए बीएसएल ने निगम के साथ एमओयू किया है. 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस है, इस अवसर पर बीएसएल दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेगा शिविर लगाने की तैयारी में है. इस मेले में जरूरतमंद लोगों के बीच 1 करोड़ रुपए के सहायक उपकरण बांटे जाएंगे. जनप्रतिनिधियों की ओर से पंजीकृत किए गए नामों के आधार पर बीएसएल के सीएसआर विभाग की ओर से पहल की गई है. 15 से 20 नवंबर के बीच दिव्यांगों तथा वरिष्ठ नागरिकों को उनके आवश्यकताओं का आकलन उनके दिव्यांगता के आधार पर करते हुए मूल्यांकन शिविर आयोजित किया जाएगा. इसमें चिन्हित वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगों को मेगा शिविर में दिव्यांग उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे. एमओयू ज्ञापन पर बीएसएल के जीएम आरके सुधांशु तथा एलआईएमसी की ओर से यूनिट हेड चंदन कुमार चांद ने हस्ताक्षर किया है इसको लेकर बीएसएल प्रबंधन संबंधित अपने अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिये हैं. मेगा शिविर आयोजित करने और उसकी तैयारी पूरी करने के भी निर्देश जारी किये गये हैं. इस आशय की जानकारी बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने दी. इसे भी पढ़ें–सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-congress-district-committee-held-a-meeting-regarding-the-jodo-india-program-discussed-about-the-preparation/">सरायकेला

: कांग्रेस जिला कमेटी ने ”भारत जोड़ो” कार्यक्रम को लेकर की बैठक, तैयारी को लेकर हुई चर्चा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही