Search

 
 
 

बोकारो : मेडिकल के नाम पर ठेका मजदूरों की छंटनी बंद करे बीएसएल प्रबंधन- अमित

 
जनसमस्याओं को लेकर BSL के प्रभारी निदेशक से मिले भाजपा नेता Bokaro : बोकारो शहर की जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा नेता कुमार अमित ने बीएसएल के प्रभारी निदेशक बीके तिवारी से मुलाकात की. उन्होंने प्रभारी निदेशक को 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा. मांगपत्र में मेडिकल के नाम पर ठेका मज़दूरों की छंटनी बंद करने, उनके लिए बोकारो में ईएसआई हॉस्पिटल खोलने, शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा लगाने, सेल कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग मुख्य हैं. उन्होंने बीएसएल प्रबंधन से दुंदीबाग झुग्गी-झोपड़ी खटाल वासियों को तय शुल्क पर बिजली-पानी की आपूर्ति करने, शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ठोस रणनीति बनाकर झुग्गी-झोपड़ी वासियों को पुनर्वासित करने, स्ट्रीट वेंडर एक्ट के तहत लाइसेंस गुमटी योजना लाकर फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करने, रोजगार मेला लगाकर बोकारो के बेरोजगार युवाओं को प्लांट में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनियों में जॉब दिलाने, राउरकेला की तरह सेल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग में झारखंड के इच्छुक अभ्यर्थियों को अवसर देने, बंद पड़े स्वास्थ्य केन्द्रों को निजी अस्पताल संचालकों को लाइसेंस योजना के तहत देने के लिए पहल करने का अनुरोध किया. प्रभारी निदेशक ने भाजपा नेता की बातों को गौर से सुना और उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर करण गोराई, लालबाबू, राजीव सिंह, चन्द्रप्रकाश, शैलेश कुमार मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-now-tax-will-be-imposed-on-commercial-use-of-land-deepak-birua/">बजट

सत्रः अब जमीन के व्यवसायिक उपयोग पर लगेगा टैक्सः दीपक बिरूआ
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही