Search

बोकारो : 2034 तक 12.5 मिलियन टन होगी बीएसएल की उत्पादन क्षमता : अमरेंदु प्रकाश

बोकारो : `आने वाले दिनों में बोकारो देश के टॉप-5 शहरों में होगा. क्योंकि, अपनी स्थापना के 50 साल के दौरान पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में बोकारो स्टील प्लांट ने सभी क्षेत्रों में उम्दा प्रदर्शन किया है. साथ ही, आने वाले दिनों में बोकारो का भविष्य बहुत ही अच्छा होने वाला है.` उक्त बातें बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भावी अध्यक्ष अमरेन्दु प्रकाश ने लगातार से हुई खास बातचीत के दौरान कही.

                 अभी और बेहतर करना बाकी

सेल अध्यक्ष के रूप में बोकारो के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट ने बेहतर काम किया है, लेकिन अभी भी 10 प्रतिशत करना बाकी है. उन्होनें कहा कि उनका मानना है कि यह 10 प्रतिशत और आगे बढ़ेगा और वह यह इसी साल होगा. टीम ने यह चैलेंज लिया है कि इसे इसी साल पूरा करना है.

     2027 तक 7.5 मिलियन टन होगी उत्पादन क्षमता

अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि बोकारो स्टील अभी 5 मिलियन टन का प्लांट है. इसमें इसी महीने ढ़ाई मिलियन टन के विस्तारीकरण की योजना सेल बोर्ड से स्वीकृत हो जाएगी. जो बना हुआ प्लांट है, इसी के अन्दर थोड़ा-थोड़ा मॉडिफिकेशन करना है और इसी प्लांट में ढ़ाई मिलियन टन का विस्तार हो जाएगा. यानी बोकारो 7.5 मिलियन टन का प्लांट हो जाएगा. यह काम 2027 तक पूरा हो जाएगा और वर्ष 2028 तक उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद है.

    2034 तक 12.5 मिलियन टन उत्पादन की योजना

उन्होंने कहा कि इसके बाद बोकारो को और 5 मिलियन टन विस्तारीकरण करना है. 2030 से इस पर काम शुरू होना चाहिए. उसके बाद वर्ष 2034 तक बोकारो स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता 12.5 मिलियन टन की हो जाएगी. मसलन, बोकारो अभी जहां है, वहां से ढ़ाई गुना आगे चला जाएगा. बोकारो के पास जगह की कोई कमी नहीं है.

          बिल्कुल अलग होगी बीजीएच की पहचान

उन्होंने कहा कि बोकारो निश्चय ही आगे बढ़ रहा है. यहां से अब जल्द ही हवाई सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी. इस दिशा में बहुत आगे तक काम हो चुका है. बोकारो जेनरल अस्पताल को हम देश के नामी-गिरामी अस्पतालों की श्रेणी में लाने जा रहे हैं. यहां धीरे-धीरे ऐसी मशीनें लग रही हैं, जो देश के कुछ खास अस्पतालों में ही उपलब्ध हैं. हम यहां अच्छे डॉक्टरों की बहाली करने जा रहे हैं. हम चाहते हैं कि आस-पास के इलाकों में बोकारो जेनरल अस्पताल की पहचान सबसे अलग हो. यह">https://lagatar.in/kasmar-panchayat-day-celebrated-in-all-panchayats-of-the-block/">यह

भी पढ़ें : कसमार : प्रखंड के सभी पंचायतों में मनाया पंचायत दिवस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp