Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सेक्टर-4 के एटवाल कॉलोनी में दूसरे दिन भी बीएसएल का चला बुलडोजर, तोड़ी गई कई झोपड़ियां

Advertisement
Advertisement
Bokaro : सेक्टर-4 थाना के पास वर्षों से बसे एटवाल कॉलोनी में शुक्रवार को दूसरे दिन भी बीएसएल का बुलडोजर चला. इस दौरान सड़क किनारे बने पक्के और कच्चे झोपड़ियों को तोड़ा गया. सड़क से करीब 25 मीटर के दायरे में बने झोपड़ियों को चिन्हित कर तोड़ा गया, ताकि सड़क के किनारे पाईप लाइन बिछाने का काम हो सके. कार्रवाई के तहत 45 घरों को तोड़ा गया है. सुबह में करीब 11 बजे बीएसएल की टीम दो जेसीबी मशीन के साथ दंडाधिकारी और पुलिस जवानों को लेकर पहुंची थी. इस दौरान टीम को कोई विरोध का सामना नहीं करना पड़ा. करीब 2 घंटे के अभियान में टीम ने चिन्हित सभी घरों को तोड़ दिया.

खुले आसमान के नीचे सामानों के साथ बैठे रहे लोग

अभियान के दौरान जिन लोगों का घर तोड़ा गया, वे लोग खुले आसमान के नीचे अपने-अपने सामानों के साथ बैठे नजर आये. कुछ के आंखों के आंसू तो कुछ के चेहरे पर सिकन दिख रही थी. हालांकि इस दौरान कोई भी सामाजिक या राजनीतिक दल के लोग इनके आंसू पोंछने नहीं पहुंचे. पीड़ितों ने कहा कि उनका घर टूट गया, कहां रहेंगे कुछ समझ नहीं आ रहा है. हमेशा अपनी राजनीति सेंकने वाले आज दुख की घड़ी में देखने भी नहीं पहुंचे, इससे निराशा है. इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य झुगियों में रहने वाले लोगों में भी दहशत देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/">मुख्यमंत्री

ने झारखंड महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के मैस्कॉट जूही और ट्रॉफी का किया अनावरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही