Search

 
 
 

बोकारो : बंटी-बबली की सरकार ने झारखंड को लूटा, इनका जाना तय- अमर बाउरी

 
Bokaro : बंटी और बबली की सरकार ने झारखंड को जमकर लूटा है. हेमंत सोरेन की सरकार में शामिल कांगेस और जेएमएम ने जनता के  हक और हुकूक को लूटने का काम किया है. उक्त बातें चंदनकियारी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहीं. वह रविवार को चंदनकियारी के चंदीपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार चंदनकियारी में प्रधानमंत्री का आगमन हुआ है. ये ऐतिहासिक पल है. अमर बाउरी ने सभा स्थल पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया. सीएम हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन्होंने ठगा नहीं. ये चुनाव हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकने का है. इस चुनाव में जनता एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी और राज्य में अगली सरकार एनडीए की बनेगी. यह भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-issues-authority-letter-of-abu-government-agricultural-loan-will-be-available-without-interest/">झामुमो

ने जारी किया अबुआ सरकार का अधिकार पत्र, बिन ब्याज मिलेगा कृषि ऋण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही