Search

 
 
 

बोकारो : कैग की रिपोर्ट ने मोदी सरकार की झूठी ईमानदारी की खोली पोल- कुमार जयमंगल

 

केंद्र की 7 योजनाओं में घपला उजागर, अयोध्या के विकास के नाम पर भी बड़ा घोटाला

Bokaro : बेरोमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी आए दिन जिस झूठी ईमानदारी का दंभ भरते हैं, कैग की रिपोर्ट ने उसकी पोल खोलकर रख दी है. अब मोदी सरकार का सच सामने आने लगा है. ऐसे में प्रधानमंत्री कैग की रिपोर्ट को झूठा साबित करने की साजिश में लग जाएंगे. कुमार जयमंगल सिंह 25 अगस्त शुक्रवार को यहां प्रेसवार्ता में बोल रहे थे. कहा कि सात नई योजनाओ में केंद्र सरकार का भ्रष्टाचार सामने आया है. भारत माला प्रोजेक्ट के तहत सड़कों के निर्माण में धांधली हुई है. आयुष्मान के तहत लोगों के इलाज के नाम पर करोड़ों रुपए की हेरफेर भी सामने आई है. अनूप सिंह ने कहा कि अयोध्या के विकास के नाम पर भी बड़ा घोटाला उजागर हुआ है. अब तो इस सरकार ने भगवान को भी नहीं छोड़ा है. वहीं ग्रामीण विकास विभाग ने वृद्ध, विकलांग और विधवा पेंशन के रुपए को प्रचार-प्रसार में खर्च कर दिया. इस घोटाले को भी कैग ने जांच में पकड़ा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जवाहरलाल महथा, मनोज कुमार, रामा राउत, जिलाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bike-rider-woman-killed-husband-and-child-injured-after-being-hit-by-a-truck/">गिरिडीह

: ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, पति व बच्चा घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही