Search

 
 
 

बोकारो : चैंबर कार्यालय में कैंप लगा व्यवसायियों का बनेगा ट्रेड लाइसेंस

 
Bokaro : बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हुई. बैठक निर्णय लिया गया कि व्यवसायियों की सुविधा व उन्हें परेशानियों से मुक्ति दिलाने के लिए चैंबर कार्यालय में तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा. कैंप में नगर निगम के अधिकारी भाग लेंगे और व्यवसायियों का ट्रेड लाइसेंस बनाकर देंगे. चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि इससे व्यवसायों को सुविधा होगी. चैंबर के संरक्षक संजय बैद ने कहा कि व्यवसायियों को परेशानियों से निजात दिलाने के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इससे पूर्व चास नगर निगम की सिटी मैनेजर फरहत अनीसी ने चैंबर प्रतिनिधियों को बताया कि निगम क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले प्रत्येक व्यवसायी को झारखंड म्युनिसिपल एक्ट 2011 के तहत ट्रेड लाइसेंस लेना आवश्यक है. समय पर ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा. सिटी मैनेजर ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए व्यवसायियों को अपना आधार, पैन कार्ड, बिजली बिल और होल्डिंग रसीद लानी होगी. कैंप में सभी व्यवसायी इन जरूरी कागजात के साथ आएं. बैठक में राजकुमार जायसवाल, सुभाष जैन, अनूप भालोटिया, रविशंकर प्रसाद, शैलेंद्र जायसवाल, अंकित चोपड़ा, सिद्धार्थ जैन, एसके मेहरिया, संजय अग्रवाल, विनय सिंह, राजेश पोद्दार, सिद्धार्थ पारख आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : ठंड">https://lagatar.in/if-you-are-troubled-by-cracked-heels-in-cold-weather-then-try-these-home-remedies/">ठंड

के मौसम में फटी एड़ियों से हैं परेशान तो करें ये घरेलू उपाय
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही