Search

 
 
 

बोकारो : शिविर लगा दाखिल खारिज के लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करें- डीसी

 

जिले के सभी अंचलों के सीओ को प्रदर्शन सुधारने का निर्देश

Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव ने बुधवार को वीडियो संवाद के माध्यम से जिले के सभी अंचलाधिकारियों के साथ राजस्व से संबंधित मुद्दों पर समीक्षा बैठक कीं. बैठक में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीसीएलआर बेरमो सदानंद महतो, भू अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा मौजूद थे. डीसी ने दाखिल खारिज, भूमि सीमांकन व मापी के लंबित मामलों, अतिक्रमण, ई-कोर्ट वाद, भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान के मामलों की अंचलवार समीक्षा की. उन्होंने मामलों की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए, सभी अंचलाधिकारियों को अपना प्रदर्शन सुधारने का निर्देश दिया. कहा कि अंचलों में शिविर लगाकर दाखिल खारिज सहित अन्य लंबित मामलों का निष्पादन जल्द करें. उन्होंने सभी कार्यों के निष्पादन को लेकर अलग-अलग तिथि निर्धारित करते हुए अपर समाहर्ता व चास और बेरमो डीसीएलआर को कार्यों की दैनिक प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया. उन्होंने भारत माला परियोजना फेज टू व बरलंगा से कसमार वाया नेमरा पथ चौड़ीकरण से संबंधित भू-अर्जन मुआवजा वितरण के कार्य में तेजी लाने का निर्देश भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया. कहा कि शिविर की तिथि अखबारों में प्रकाशित कर व पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से शिविर की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं. परिशोधन पोर्टल पर लंबित मामलों को 25 फरवरी तक निबटाएं. वहीं, राजस्व से संबंधित लंबित वादों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को ई-कोर्ट कर वादों की सुनवाई करने को कहा. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-gaurishankar-yadav-becomes-district-president-of-aap-yuva-morcha/">गिरिडीह

: गौरीशंकर यादव बने आप युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही