Search

 
 
 

बोकारो : प्रखंडों में शिविर लगा लोगों की समस्याओं का हुआ निष्पादन

 

स्टॉलों पर दी गई योजनाओं की जानकारी, आवेदन भी लिए गए

Bokaro : बोकारो जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में शनिवार को विशेष शिविर लगा कर लोगों की समस्याओं का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. बीडीओ, सीओ की माजूदगी में दर्जनों लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया. साथ ही लाभुकों से आवेदन भी लिए गए. जिला प्रशासन की ओर से चास, चंदनकियारी, गोमिया, बेरमो, जरीडीह, नावाडीह, चंद्रपुरा, कसमार व पेटरवार प्रखंड कायारलय परिसर में शिविर लगाया गया. इस मौके पर स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनका लाभ देने के लिए ग्रामीणों से आवेदन भी लिए गए. बीडीओ-सीओ व प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी. शिविर में नया आधार कार्ड बनाने, आधार कार्ड में सुधार, बैंक खाता खोलने, आधार की बैंक खाता से मैपिंग, सुकन्या, सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए और कई का निष्पादन भी किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही