Search

 
 
 

बोकारो : बहादुरपुर में पोल से टकरायी कार, चालक की हालत गंभीर

 
Bokaro : जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के पास आज बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक कार बिजली पोल से टकरा गयी. इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं कार के भी परखच्चे उड़ गये. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल बोकारो भेजा. जहां उसका इलाज चल रहा है. खबर लिखे जाने तक कार चालक की पहचान नहीं हो पायी है.

रांची से बोकारो आ रही थी कार

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हुंडई  सेंट्रो कार (जेएच 01 जेड 6161) रांची से बोकारो जा रही थी. इसी दौरान बहादुरपुर से लगभग 500 मीटर दूर बकसपूरा में एक पेट्रोल पंप के पास कार बिजली की पोल से टकरा गयी. इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगी है. घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. जरीडीह पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही