Search

 
 
 

बोकारो : सीमा विवाद में उलझा लोहा व्यवसायी के सुपरवाइज़र के अपहरण का मामला, 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी

 
Bokaro : सेक्टर 12 निवासी लोहा व्यवसायी विनय सिंह के सुपरवाइजर भीम यादव का अपहरण कर लिया गया है. हालांकि अपहरण हुए 24 घंटे से ज़्यादा बीत गए लेकिन थानों के सीमा विवाद को लेकर अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई. घटनास्थल सिटी थाना का राममंदिर है, तो गुमशुदगी की रिपोर्ट सेक्टर 12 थाने में दर्ज कराई गई है. सिटी थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि जिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ हुई है, प्राथमिकी भी वहीं दर्ज़ होगी. दूसरी ओर सेक्टर 12 थाना प्रभारी (प्रभार) मोहम्मद जावेद ने कहा कि सिटी थाना से अपहरण हुआ है. बता दें कि सिटी पुलिस ने रविवार रात को राम मंदिर मार्केट से अपहृत भीम यादव का मोटरसाइकिल लावारिस हालत में बरामद किया है. एसपी चंदन झा के निर्देश पर सेक्टर 12 व सिटी पुलिस संयुक्त रूप से अपहरण कांड के उदभेदन में लगी हुई है. घटना के बाद भीम यादव व व्यवसायी विनय सिंह के समर्थकों का रविवार रात से ही सिटी व सेक्टर 12 थाना में जमावड़ा लगा हुआ है. अपहृत भीम चास थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह कॉलोनी का रहने वाला है, जो सेक्टर 12 स्थित लोहा व्यवसायी विनय सिंह के दफ्तर से काम निपटा कर शनिवार रात मोटरसाइकिल से घर के लिए निकला था. परंतु वह घर नहीं पहुंच सका. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वह सेक्टर 12 दफ्तर से निकलने के बाद शनिवार रात राम मंदिर मार्केट में अपने दोस्तों के साथ था. इस बीच बोकारो पुलिस रिकॉर्ड में मोस्ट वांटेड जयराम कार से पहुंचा. उसके साथ बेरहमी से मारपीट किया. फिर उसे कार में बैठाकर निकल गया. अपहृत भीम यादव का अंतिम टावर लोकेशन हरला थाना क्षेत्र के राय चौक में मिला है. दूसरी ओर कथित आरोपियों का अंतिम लोकेशन धनबाद मिल रहा है. एक तरफ पुलिस सभी का सीडीआर निकाल रही है, तो दूसरी ओर मामले को लेकर पुलिस आपस में उलझी भी हुई है. परिजन वरीय अधिकारियों के भरोसे है. यह">https://lagatar.in/bokaro-inauguration-of-illegal-liquor-factory/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही