Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: BSL के स्क्रैप विडर कंपनी पर लाखों की संपत्ति की चोरी का मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Bokaro: माराफारी पुलिस ने स्क्रैप विडर कंपनी मैहर इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. बोकारो स्टील लिमिटेड (BSL) के CISF के इंस्पेक्टर आरके सिंह की शिकायत पर प्लांट से आठ लाख 66 हजार से अधिक की संपत्ति की चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=sLJceeQ10C0

इलेक्ट्रिकल पार्ट्स बाहर भेजा जा रहा था

मिली जानकारी के अनुसार 21 सितंबर को संयंत्र के स्टील गेट से निकलने वाले ट्रक को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया था. संदेह था कि टेंडर में हासिल स्क्रैप के अलावा ट्रक पर कई ऐसे इलेक्ट्रिकल पार्ट्स लोडकर बाहर लाये जा रहे हैं, जो स्क्रैप टेंडर के लॉट में नही हैं. जबकि इसे लोडिंग साइड से कई अधिकारियों के सामने लोड कर ट्रक से स्टील गेट तक लाया गया था. ऐसे में कई अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बतायी जाती है. इसे भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल">https://lagatar.in/swamy-slams-modi-government-over-rising-prices-of-petrol-and-diesel-saying-tragic-for-the-public-fatal-for-the-economy/">पेट्रोल-डीजल

के बढ़ते दामों को लेकर स्वामी का मोदी सरकार पर हल्ला बोल, कहा- जनता के लिए त्रासद, अर्थव्यवस्था के लिए घातक
बताया जाता है कि इसकी जांच सीआईएसएफ के दो इंस्पेक्टरों ने किया. इसका सत्यापन बीएसएल अधिकारियों ने किया. लगभग 15 दिनों बाद सीआईएसएफ की जांच कमेटी की रिपोर्ट पर मुहर लग गई. इसके बाद राष्टीय संपत्ति की चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया. माराफारी इंस्पेक्टर उज्ज्वल कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें- घूस">https://lagatar.in/in-the-case-of-taking-bribe-the-ssp-has-given-line-to-circle-inspector-mohan-pandey/">घूस

लेने के मामले में SSP ने सर्किल इंस्पेक्टर मोहन पांडेय को किया लाइन हाजिर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही