Bokaro : गिरिडीह लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो पर एफएसटी की टीम ने गुरुवार को कसमार थाना में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में जयराम महतो पर चुनाव प्रचार की समय सीमा खत्म होने के बाद भी कसमार प्रखंड में रोड शो व बाइक रैली निकाने का आरोप लगाया है. आरोप है कि रोड शो के दौरान उनका काफिला कसमार होते हुए जब खैराचातर पहुंचा, तब शाम के छह बज चुके थे. खैराचातर से यह काफिला सिंहपुर, खुदीबेड़ा, पिरगुल होते हुए देर शाम जरीडीह प्रखंड की भस्की पंचायत पहुंचा. थाना प्रभारी भजनलाल महतो ने बताया कि इसी संदर्भ में एफएसटी के अधिकारी मुनिलाल मुंडा ने कसमार थाना में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. [wpse_comments_template]
बोकारो : जयराम महतो पर कसमार थाना में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
Last Updated: May 23, 2024 12:00 AM (IST)