Bokaro : बोकारो के नया मोड़ स्थित होटल वेस्टर्न फॉर्में में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार की रात घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया था. डीसी विजया जाधव के निर्देश पर चास एसडीओ प्रांजल ढांडा व सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने शनिवार की शाम होटल पहुंचकर जांच-पड़ताल की. दोनों अधिकारियों ने होटल मालिक व कर्मियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और साक्ष्यों को एकत्र किया. सिटी डीएसपी ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी शहनवाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने रविवार को मीडिया को दी. उन्होंने बाताया कि शाहनवाज अहमद को जेल भेज दिया गया. उसका आपराधिक इतिहास रहा है. वह 22 मामलों में अभियुक्त है. उस पर पहले के एक केस में सीसीए भी लग चुका है.
सिटी डीएसपी ने कहा कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की खोज में पुलिस छापेमारी कर रही है है. वहीं, चास एसडीओ प्रांजल ढांडा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शाहनवाज अहमद को गिरफ्तार किया गया है. बोकारो के सभी होटल, रेस्टोरेंट व इवेंट प्लेस पर सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी लगाया जा रहा है.
भयमुक्त माहौल में करें नये साल का स्वागत : डीसी
इधर, डीसी विजया जाधव ने जिले वासियों से भयमुक्त माहौल में नये साल का स्वागत करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर के होटलों व बैंक्वेट हॉल के बाहर पुलिस की तैनाती का निर्देश दिया गया है. होटल संचालकों व बैंक्वेट हॉल प्रबंधन को परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन अलर्ट मोड में है. हर गतिविधि पर जिला प्रशासन नजर बनाए हुए है.
यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/plfi-demands-extortion-money-from-bjp-leader-ramesh-singh/">भाजपा
नेता रमेश सिंह से PLFI ने मांगी रंगदारी, FIR दर्ज
Leave a Comment