Search

 
 
 

बोकारो : नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

 
Bokaro : 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है. रामनगर कॉलोनी निवासी नाबालिग की मां ने चास थाने में लिखित शिकायत की है. महिला ने चास भोजपुर कॉलोनी निवासी युवक नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि वह रविवार को सुबह के समय सब्जी लाने गई थी. उसकी बेटी घर में अकेली थी. सब्जी लेकर वापस लौटने पर पता चला की बेटी घर में नहीं है. खोजबीन करने पर पता चला कि आरोपी युवक शादी करने की नियत से उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया है. पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-stray-dogs-bite-4-people-including-two-children-playing-panic/">धनबाद

: आवारा कुत्तों ने खेल रहे दो बच्चों समेत 4 लोगों को काटा, दहशत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही