Search

 
 
 

बोकारो : कसमार के बेमरोटांड़ शनि मंदिर की छत की हुई ढलाई

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के बेमरोटांड़ में बन रहे शनिदेव मंदिर की छत ढलाई शनिवार को की गई. गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो की पत्नी कौशल्या देवी ने सहयोग कर ढलाई कार्य की शुरुआत कराई. उन्होंने कहा कि बेमरोटांड़ मेन रोड किनारे शनि मंदिर का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों में शनिदेव के प्रति आस्था जागृत होगी. उन्होंने मंदिर निर्माण में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. मौके पर बरईकला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ महतो, सत्येंद्र कुमार महतो, अजय कुमार महतो, शशि शेखर, पुजारी भास्कर पंडित सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही