Search

बोकारो : डीएवी पब्लिक स्कूल में सीसीए वार्षिक परिणाम घोषित, दयानंद सदन बना विजेता

अरबिंदो सदन बना उपविजेता

Kathara (Bokaro) : बोकारो के कथारा स्थित डीएवी स्कूल में सोमवार को एक कार्यक्रम में विद्यालय के वार्षिक सह पाठ्यक्रम गतिविधियों का परिणाम घोषित किया गया. बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा विभिन्न कौशलों को निखारने व प्रखर बनाने के लिए वर्ष भर में अनेक अंतरीय सदन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. सांस्कृतिक कौशल, संचारी कौशल, भाषा कौशल और बच्चों के कलात्मक कौशल को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न बहुआयामी प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहा. इस दौरान नृत्य, गीत, प्रश्नोत्तरी, भाषण, कविता, वैदिक मंत्र, दीप सज्जा, रंगोली, राखी, बहुरूपी पोशाक, अनुकरणीय व्यक्ति छवि, विभिन्न खेलकूद आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई. इन सभी प्रतियोगिताओं में  प्रतिभागियों ने हर्ष उल्लास के साथ सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इसमें प्रथम स्थान दयानंद सदन, द्वितीय अरबिंदो सदन, तृतीय श्रद्धानंद सदन एवं चतुर्थ विवेकानंद सदन को घोषित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन के एआरओ विपिन राय ने दयानंद सदन के प्रमुख वीणा कुमारी तथा अरबिंदो सदन की प्रमुख मधुमल्लिका उपाध्याय को क्रमश विजेता एवं उपविजेता की ट्रॉफी प्रदान किया. दयानंद सदन के शिक्षक पीएन चौधरी, पंकज कुमार, असित गोस्वामी, नीरज कुमार, जयपाल साव, शर्मिला ठाकुर, खुशबू कुमारी, ममता कुमारी एवं हाउस कैप्टन विद्यार्थी सोनू रजक, मुस्कान कुमारी, अरबिंदो सदन की प्रमुख सदन शिक्षिका मधुमल्लिका उपाध्याय, शिक्षक टीएम पाठक, रीतेश कुमार, संजय महतो, जयप्रकाश गिरी, आलोक कुमार, ओशीन, संजना पांडेय, हाउस कप्तान अस्मित कुमार एवं फरहीन ने  प्राचार्य से ट्राफी प्राप्त किया. कार्यक्रम का संचालन तथा उद्घोषणा सह पाठयक्रम गतिविधियों के प्रभारी बीके दसौंधी ने किया. मौके पर विवेकानंद सदन के प्रमुख रेखा कुमारी, श्रद्धानंद सदन के प्रमुख आराधना, अरविंद झा, अमित पांडे, राकेश पांडे, अतुल सिन्हा, रंजीत कुमार सिंह, राहुल कुमार, शिवप्रकाश सिंह, चिंटू सिंह, शुभम कुमार, सुमन पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, जाकिर अंसारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ढुल्लू">https://lagatar.in/mla-saryu-rai-also-targeted-bjp-leaders-on-the-pretext-of-dhullu/">ढुल्लू

और उनके परिजनों की बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा है मेरे पास, जल्द खुलासा- सरयू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//