Search

 
 
 

बोकारो : चेन छिनतई गिरोह का खुलासा, चार महिलाएं व 2 पुरुष गिरफ्तार

 
Bokaro : चास थाना पुलिस ने चेन की छिनतई करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. दरअसल, चास धर्मशाला मोड़ स्थित जगदंबा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को एक वृद्ध महिला के गले से उचक्कों ने सोने की चेन की छिनतई कर ली थी. घटना के बाद भीड़ ने एक अधेड़ व्यक्ति कैलाश कृष्णा को दबोच लिया. वह पश्चिम बंगाल के साउथ नालडांगा (बेंडिल) कहा रहने वाला है. लोगों ने घटना की सूचना चास थाना को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए अधेड़ को अपने कब्जे में ले लिया और पूछताछ की. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने धनबाद के कोलफील्ड होटल में छापामारी की. वहां पता चला कि 4 महिलाएं व एक पुरुष सफेद रंग की स्कॉर्पियो (नंबर डबल्यूबी 16 बीके-8553) से बोकारो की ओर निकले हैं. पुलिस ने पीछा कर उक्त वाहन को चास ब्लॉक के सामने मुख्य सड़क पर पकड़ा. स्कॉर्पियो पर सवार चार महिलाओं व चालक की तलाशी ली गई. उनके पास से दो सोने की चेन, चेन कटर व 5 मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. छापामारी टीम में चास थाना प्रभारी खुर्शीद आलम, महिला थाना प्रभारी सुनीला लिंडा, एसआई मुकेश दयाल सिंह, एएसआई लालबाबू रजक सहित अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/ram-bharosa-ramlila-in-jharkhand-pradesh-congress-there-is-no-coordination-among-the-leaders/">झारखंड

प्रदेश कांग्रेस में राम भरोसे रामलीला… नेताओं में आपसी तालमेल ही नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही