Search

 
 
 

बोकारो : शंकर हत्याकांड में कामयाबी पर चैंबर ने एसपी सहित पूरी टीम को दी बधाई

 
Bokaro : बोकारो के स्क्रैप कारोबारी शंकर रवानी हत्याकांड में पुलिस की कामयाबी पर बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसपी पूज्य प्रकाश समेत पूरी टीम को बधाई दी है. चैंबर अध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ बड़े पैमाने पर हथियार व गोलियां बरामद किया है, जो उपलब्धि है. इसके लिए एसपी, सिटी डीएसपी समेत अनुसंधान में लगी पूरी टीम बधाई की पात्र है. उन्होंने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट के आधुनिकीकरण व शहर के औद्योगिक विकास पर अपराधियों की नजर थी. दशतगर्दी के लिए हथियारों का जखीरा लाकर शहर में रखा गया था. पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है. चैंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश चौधरी, ज्ञानेंद्र पांडे, महामंत्री प्रवीण कुमार, सचिव विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, जीवन कुमार, वीरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, मनोज पासवान समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी पुलिस को इस उपलब्धि पर बधाई दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shrimad-bhagwat-katha-begins-in-gomo-with-kalash-procession/">धनबाद

: कलश शोभायात्रा के साथ गोमो में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही