Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : चास रोटरी ने मजदूरों के साथ केट काटकर मनाया मजदूर दिवस

Bokaro : मजदूर दिवस पर सोमवार एक मई को चास रोटरी क्लब ने कामगारों का सम्मान किया. इस मौके पर चास रोटरी के सदस्यों ने श्रमिकों से केक कटवाया गया. चास रोटरी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में कामगारों को अपेक्षित सम्मान नहीं मिलता है, रोटरी उन्हें सम्मान दे रहा है. चास रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि कामगार हमारे समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं. मजदूर हमारी हर सफलता का अभिन्न अंग हैं, जो समाज को मजबूती प्रदान करते हैं. कोषाध्यक्ष विनोद चोपड़ा ने कहा कि मजदूर को मजबूर समझना हमारी बड़ी भूल है. वह स्वाभिमानी होते हैं, जो अथक मेहनत और लग्न में विश्वास रखते हैं. सचिव पूजा बैद ने कहा कि मजदूरों के हित व उनकी महत्ता को ध्यान में रखकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया है. पूजा ने बताया कि 50 श्रमिकों को 1-1 किलो सत्तू और एक-एक गमछा दिया गया. पूजा बैद ने बताया कि स्वादिष्ट सत्तू के कमलेश जायसवाल ने 25 किलो सत्तू रोटरी चास को नि:शुल्क उपलब्ध कराया था. कार्यक्रम में धनेश बंका, मुकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, कमलेश जायसवाल, विनोद चोपड़ा का सराहनीय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/bokaro-rpf-handed-over-minor-girl-to-child-line/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : आरपीएफ ने नाबालिग का रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को सौंपा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही