Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : चास रोटरी ने किया पनशाला की शुरुआत

Bokaro : अक्षय तृतीया के अवसर पर चास रोटरी ने शनिवार 22 अप्रैल को रोटरी भवन, चिराचास के समक्ष मुख्य पथ पर पनशाला की शुरुआत की. रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने पनशाला का उद्घाटन किया. नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहगीरों की सुविधा के मद्देनजर यह प्याऊ खोला गया है. चास रोटरी के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि चिराचास में बड़ी संख्या में ग्रामीण मजदूर काम के लिए आते हैं. उन्हें भीषण गर्मी में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पनशाला चालू की गई है. सचिव पूजा बैद ने बताया कि राहगीरों को स्वच्छ पेयजल के साथ गुड़ और चना भी दिया जाएगा. इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मनोज चौधरी, विनोद चोपड़ा, मनजीत सिंह व अक्षय कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-marwari-community-actively-participates-in-social-work-jaymangal/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मारवाड़ी समाज सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर लेता है हिस्सा : जयमंगल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही