Search

 
 
 

बोकारो : कसमार के नए सीओ का मुखिया व सीएससी संचालकों ने किया स्वागत

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार अंचल में नव पदस्थापित अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार का शनिवार को कसमार प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखिया व सीएससी संचालकों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. जन प्रतिनिधियों ने उन्हें सभी पंचायत की संक्षिप्त जानकारी देते हुए समस्या से अवगत कराया. सीओ ने उनसे कहा कि किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत हो तो तुरंत सूचना दें, समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा. मौके पर मुखिया हारू रजवार, राजेंद्र महतो, परिपुषा कुमारी, सुमित्रा देवी, चंद्रशेखर नायक, चंद्रशेखर हेम्ब्रम, विजय जायसवाल, सरिता देवी, गीता देवी, घनश्याम महतो, मनोज महतो, अरविंद महतो समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे. कसमार प्रखंड की पंचायतों में कार्य करनेवाले प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने भी कसमार सीओ से भेंट कर उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया. यह भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/gang-rape-murder-of-a-minor-in-west-bengal-villagers-vandalized-and-set-fire-to-the-police-station/">पश्चिम

बंगाल में नाबालिग से गैंगरेप, हत्या, ग्रामीणों ने थाने में तोड़फोड़ और आगजनी की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही