Search

 
 
 

बोकारो : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कम वोटिंग वाले बूथों का किया निरीक्षण

 

कार्य में लापरवाही पर बीएलओ व सुपरवाइजर को शो-कॉज

Bokaro : लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार गुरुवार को बोकारो पहुंचे. उन्होंने जिले में पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. आम लोगों से भी मुलाकात की और 25 मई को मतदान करने की अपील की. बोकारो पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 294 के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां के बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को मतदान कार्य में शिथिलता बरने के आरोप में शो-कॉज करने का निर्देश डीसी को दिया. बूथों के निरीक्षण में उन्होंने वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण शीघ्र पूरा करने, एएसडी सूची को अद्यतन करने, मतदाता सूची में नाम होने के बाद अगर किसी मतदाता के पास वोटर आईडी नहीं रहने की स्थिति में अन्य 12 प्रकार के डॉक्यूमेंट दिखाकर मतदान करने संबंध में मतदाताओं को जागरूक किए जाने का निदेश दिया. मौके पर सामान्य प्रेक्षक अरुण महेश बाबू, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह बोकारो की डीसी विजया जाधव, डीडीसी संदीप कुमार, क्षेत्र के सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे.उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही