Search

 
 
 

बोकारो : मुख्यमंत्री ने किया बेस्ट कैडेट्स को सम्मानित

 
Bokaro : जैप 4 में आयोजित पासिगं आउट परेड के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेस्ट कैडेट (ओवरऑल) अर्चना कुमारी, बेस्ट कैडेट (इंडोर) भीमराज विश्वकर्मा, बेस्ट कैडेट (आउटडोर) विक्रम कुमार तिवारी और बेस्ट कैडेट (शूटिंग) मंजू कुमारी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इसके अलावा ट्रेनिंग इंचार्ज और पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार महतो भी सम्मानित किए गए. सत्र 2020-22 के 575 जवानों ने बोकारो जैप-4 के प्रशिक्षण संस्थान में कुल 215 दिन का बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया है. इसमें एसआईआरबी-01 दुमका के कुल 13 जवान जिसमें 4 पुरुष एवं 9 महिला, एसआईआरबी- 2 खूंटी के कुल 5 पुरुष जवान, आईआरबी-8 गोड्डा के कुल 556 जवान जिसमें 377 पुरुष एवं 179 महिला जवानों ने विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त किए. यह">https://lagatar.in/bokaro-all-police-training-camps-and-police-lines-will-be-rejuvenated-in-two-years-hemant-soren/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : दो वर्षो में सभी पुलिस ट्रेनिग कैंप व पुलिस लाइन का होगा कायाकल्प : हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही