Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 24 को

चयनित 400 विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं तक 12 हज़ार रूपये वार्षिक छात्रवृति मिलेगी
Bokaro : झारखंड अधिविध परिषद रांची की ओर से 24 जून को मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. यह परीक्षा दो खंड में आयोजित की जाएगी. प्रत्येक खंड 90 मिनट का होगा. खंड एक बौद्धिक योग्यता पर आधारित परीक्षा होगी. खंड दो शैक्षिक योग्यता परीक्षा होगी. इसके अंतर्गत विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित के प्रश्न समाहित होंगे. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने दी. डीईओ ने बताया कि 19 जून तक प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे. अधिकतम 400 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा. चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक 12 हजार रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी. यह">https://lagatar.in/nawadih-bdo-instructed-to-complete-well-construction-by-june-30/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : 30 जून तक कूप निर्माण पूरा करने का बीडीओ ने दिया निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही