Search

 
 
 

बोकारो : सरस्वती शिशु मंदिर कसमार में राधा-कृष्ण के वेश में पहुंचे बच्चे

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार स्थित चन्द्रनारायण सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. राधा-कृष्ण के वेश में स्कूल पहुंचे 32 नन्हे-मुनों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की भूमिका में बच्चों ने समूह नृत्य की प्रस्तुति दी. मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले, कभी मुस्काए कभी छेड़े… जैसे गीतों पर बाल कलाकारों ने जमकर ठुमके लगाए. प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से उपहार देकर पुरस्कृत किया गया. प्रधानाचार्य कपिल कुमार चौबे ने बताया कि विद्यालय में हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. आयोजन में स्कूल के शिक्षक भोलानाथ दत्ता, नंदकिशोर सिंह, सोनी कुमारी, यशोदा कुमारी, पूजा कुमारी, झानो कुमारी, मनीषा कुमारी, गुड़िया देवी, आलोमनी देवी समेत अन्य शिक्षकों का योगदान रहा. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-sorens-petition-will-now-be-heard-in-the-high-court-on-august-30/">हेमंत

सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में अब 30 अगस्त को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही