Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :  5 से 12 वर्ष के बच्चों को दी जायेगी कोविवैक्स और कोवैक्सीन की खुराक, तैयारी शुरू

Advertisement
Advertisement
Bokaro :   केंद्र सरकार से दो वैक्सीन की मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग तत्पर हो गया है. 5 से 12 वर्ष एवं 6 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए अलग अलग वैक्सीन की मंजूरी मिली है.बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है. इसकी तैयारी एवं लक्ष्य निर्धारण की दिशा में पहल शुरू कर दी गयी हैं.हलांकि बोकारो में इस समय टीकाकरण केंद्र बढ़ाने एवं स्थल परिवर्तन के आसार नहीं है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/panchayat-elections-in-jharkhand-in-the-first-phase-on-may-14-52-22-lakh-voters-will-choose-the-government-of-the-village/">झारखंड

में पंचायत चुनाव : पहले चरण में 14 मई को 52.22 लाख वोटर चुनेंगे गांव की सरकार पुराने मानव बल एवं संसाधनों के भरोसे टीकाकरण कार्य शुरू होगा. इस तैयारी को लेकर सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार ने दिशा निर्देश जारी नहीं किया है. उन्होंने बताया कि 5 से 12 वर्षो को कोविवैक्स तथा 6 से 12 वर्ष के बच्चों को कोवैक्सीन की डोज दी जायेगी.सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. लक्ष्य का निर्धारण भी किया जायेगा. कोविड संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण जोर शोर से किया जायेगा.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही