Bokaro : बोकारो जिला प्रशासन की पहल पर जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को फोर्टिफाइड फ्लेवर्ड दूध मिलेगा. यह दूध उन्हें बीपीएससीएल की ओर से सीएसआर के तहत उपलब्ध कराया जाएगा. मध्य विद्यालय माराफारी में बुधवार को आयोजित समारोह में डीडीसी कीर्तिश्री जी, बीपीएससीएल के सीजीएम (पी एंड आई) राकेश रंजन सिन्हा, सीजीएम (मेंटेनेंस) निशाकर पटनायक, प्रबंध निदेशक झारखंड मिल्क फेडरेशन (जेएमएफ) सुधीर कुमार, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार ने इसकी लांचिंग की. स्कूलों में बच्चों को एनएफएन का फोर्टिफाइड फ्लेवर्ड दूध 200 एमएल के पैक में उपलब्ध कराया जाएगा. बीपीएससीएल अपने सीएसआर फंड से वर्ष 2024-25 के लिए जिले के 10 विद्यालयों पढ़ने वाले करीब चार हजार छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन दूध उपलब्ध कराएगा. इन विद्यालयों में एमवी चिकसिया, एमएस माराफारी, यूएमएस आजादनगर, यूएमवी आसनसोल, एमवी रानीपोखर,एमवी चास 1, यूएचएस रानीपोखर, यूएमएस पुपुनकी, एमएस पुपुनकी, परियोजना बालिका विद्यालय चास शामिल हैं. डीडीसी कीर्तीश्री जी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और उन्हें कुपोषण मुक्त बनाने के लिए इसकी शुरुआत की जा रही है.
: गोमो में चैंबर का वार्षिक अधिवेशन, विधायक मथुरा महतो ने लिया भाग [wpse_comments_template]
एसपी ने तेनुघाट कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Tenughat : बोकारो के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बुधवार को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों के आवासीय परिसर का भी मुआयना किया. साथ ही जिला जज प्रथम राजेश सिन्हा, कुटुंब न्यायालय के राजीव रंजन, सहायक लोक अभियोजक विजय कुमार साहू, आशीष तिवारी समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chambers-annual-convention-in-gomo-mla-mathura-mahato-participated/">धनबाद: गोमो में चैंबर का वार्षिक अधिवेशन, विधायक मथुरा महतो ने लिया भाग [wpse_comments_template]
Leave a Comment