Search

बोकारो : जेईई मेन परीक्षा में चिन्मया के अनिमेष राय बने स्कूल टॉपर

आयुष को दूसरा व ऋषभ को मिला तीसरा स्थान

Bokaro : जेईई मेन सेकेंड फेज की परीक्षा में बोकारो के चिन्मया विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है. स्कूल के 108 छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है. अनिमेष राय 99.802 पर्सेंटाइल के साथ स्कूल टॉपर बने हैं. जबकि आयुष कुमार 99.733 पर्सेंटाइल के साथ दूसरे व ऋषभ कुमार 99.7211 पर्सेंटाइल के साथ तीसरे स्थान पर हैं. दूसरे सत्र में कई छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल के 108 से अधिक विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई किए हैं. यह संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि कई छात्र-छात्राएं शहर से बाहर हैं और उनसे अब तक संपर्क नहीं हो पाया है. स्कूल के छात्र शुभम आनंद ने बायोलॉजी स्ट्रीम से होने के बावजूद जेईई मेंस के फेज 1 और फेज 2 में क्रमश: 99.22 व 99.68 परसेंटाइल प्राप्त किया है. प्राचार्य सूरज शर्मा ने परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का प्रदर्शन जेईई मेन सहित अन्य सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में साल दर साल बेहतर होते जा रहा है. यह भी पढ़ें : जेईई">https://lagatar.in/dps-bokaro-students-continue-to-dominate-in-jee-main-2-exam/">जेईई

मेन-2 परीक्षा में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों का दबदबा बरकरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp