Search

 
 
 

बोकारो: सड़क हादसे में चोवाटांड़ निवासी की मौत, स्कूटी के धक्के से हुए थे जख्मी

 
Bokaro: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के आमतल मोड़ के समीप मंगलवार देर रात सड़क हादसे में चोवाटांड निवासी जीतू महतो जख्मी हो गये थे. इलाज कराने जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था उसी दौरान उनकी मौत हो गई. चश्मदीद के मुताबिक जीतू महतो आमतल मोड़ से अपने घर चोवाटांड गांव पैदल जा रहे थे, पीछे से आ रहे स्कूटी सवार ने टक्कर मार दिया. इसे भी पढ़ें-9">https://lagatar.in/preparation-for-transfer-of-176-doctors-posted-in-the-same-district-for-more-than-9-years/">9

साल से अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थापित 176 डॉक्टरों के तबादले की तैयारी

परिजन सदमे में

आनन-फानन में पिंड्राजोरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बोकारो ले जाने को कहा गया. बोकारो ले जाने के क्रम मे उनकी मौत हो गई. रात में शव को बीजीएच में रखा गया. बुधवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया. इधर चोवाटांड गांव में शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजन सदमे में हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही