Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : दोपहर 2 बजे बंद हो जाता है सिटी रेलवे बुकिंग काउंटर

Advertisement
Advertisement
शहर से 10 किलोमीटर दूर स्टेशन जाकर टिकट लेते हैं लोग
Bokaro :  बीएस सिटी थाना के पास बना सिटी रेलवे आरक्षित टिकट बुकिंग काउंटर हर दिन दोपहर 2 बजे बंद हो जाता है. उसके बाद लोगों को 10 किलोमीटर दूर बोकारो रेलवे स्टेशन जाकर टिकट लेना पड़ता है. दूसरी ओर बोकारो रेलवे स्टेशन पर दो ही आरक्षित टिकट बुकिंग काउंटर हैं, जिसमें एक काउंटर  दोपहर 2 बजे बंद हो जाता है. इससे एक ही काउंटर पर भीड़ उमड़ पड़ती है. मालूम हो कि सिटी रेलवे बुकिंग काउंटर को भवन से लेकर तमाम सुविधाएं बोकारो स्टील प्लांट की ओर से दी गई हैं, ताकि सेल कर्मियों को परेशानी न हो साथ ही अन्य लोगों को भी इसका लाभ मिले. लेकिन इसका मुकम्मल लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है. इससे इंटरनेट ऑपरेट नहीं कर पाने वृद्ध व सेवानिवृत्त बीएसएल कर्मियों को अधिक परेशानी हो रही है.

वर्ष 2018 में बंद हो गया है चास का बुकिंग काउंटर

मालूम हो कि वर्ष 2018 में चास के रवींद्र भवन में चलने वाले आरक्षित टिकट बुकिंग काउंटर को रेलवे ने बंद कर दिया है. उसके बाद से कई बार चास के राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने काउंटर चालू कराने की मांग की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ.

अधिकृत बुकिंग काउंटर में देना पड़ता है अधिक चार्ज

मालूम हो कि रेलवे की ओर से बोकारो शहर के नयामोड़, सेक्टर-4 और चास में एक अधिकृत बुकिंग काउंटर खोला गया है. जहां प्रति यात्री स्लीपर क्लास में 30 रुपए व एसी कोच के लिए 40 रुपए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है.

लोगों की संख्या बढ़ी तो खोलेंगे काउंटर : एसडीसीएम

इस संबंध में आद्रा मंडल के एसडीसीएम विकास कुमार ने बताया है कि ऑन लाइन टिकट लेने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है, जबकि काउंटर पर टिकट लेने वालों की संख्या घट गई है. जिस वजह से सिटी बुकिंग काउंटर में दोपहर 2 बजे तक ही खोला जा रहा है. अगर वहां टिकट लेने वालों की संख्या बढ़ेगी, तो फिर से काउंटर को खोले जाने पर विचार किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=738621&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : नया मोड़ में 3 गैराज का ताला तोड़कर कीमती पार्ट्स व सामान की चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही