Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो सिविल सर्जन ने कहा- मंकीपॉक्स को लेकर सरकार की ओर से नहीं मिला कोई दिशा निर्देश

Bokaro : झारखंड के गढ़वा जिले में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मिला है. जिसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है. झारखंड के सभी जिलों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है. लेकिन इसको लेकर जिलों में कोई खास तैयारी नहीं की गई है. लोग अपने स्तर से तैयारियां कर रहे है. इस विषय को लेकर जब सिविल सर्जन अभय भूषण प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य सरकार से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है. निर्देश नहीं आने के चलते इसकी तैयारी नहीं की जा सकी हैं. पढ़ें - जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mangal-kalindi-offered-chadar-at-the-court-of-haji-ali-and-haji-malang-prayed-for-peace/">जमशेदपुर:

मंगल कालिंदी ने हाजी अली एवं हाजी मलंग की दरगार पर चादरपोशी की, अमन चैन की मांगी दुआ
इसे भी पढ़ें -गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-martyr-week-of-cpi-maoists-begins-police-and-crpf-alert-search-operation-continues/">गिरिडीह

: भाकपा माओवादियों का शहीद सप्ताह शुरू, पुलिस और सीआरपीएफ अलर्ट, सर्च ऑपरेशन ज़ारी

मंकीपॉक्स के लक्षण चिकन पॉक्स से मिलता- जुलता है

सिविल सर्जन ने कहा कि मंकीपॉक्स की बीमारी कोरोना की तरह ही छुआछूत की बीमारी है. इसका लक्षण चिकन पॉक्स की तरह मिलता जुलता है. जहां शरीर में लाल लाल दाने बन जाता है. बुखार के साथ शरीर में तेज दर्द होता है. इसका प्रिकॉशन यही है कि इसका उचित इलाज समय रहते कराया जाए ताकि इस बीमारी को फैलने से बचाया जा सके. उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति को यह होता है उसको आइसोलेट किया जाता है ताकि उसके किसी भी यूज किए हुए वस्तु का इस्तेमाल ना हो. उन्होंने कहा कि इसकी टेस्टिंग की भी व्यवस्था मौजूद है. इसे भी पढ़ें -चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-preparations-started-in-sadar-hospital-regarding-monkeypox-infection-isolation-center-will-be-built-separately/">चाईबासा

: मंकी पॉक्स संक्रमण को लेकर सदर अस्पताल में तैयारी शुरू, अलग से बनेगा आइसोलेशन सेंटर

बोकारो में मंकीपॉक्स के कोई मरीज नहीं मिले है

सिविल सर्जन ने बताया कि बोकारो में मंकीपॉक्स के कोई मरीज नहीं मिले है. लेकिन लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार की तरफ से दिशा निर्देश आयेगा. सदर अस्पताल में अलग से व्यवस्था की जाएगी. इसे भी पढ़ें -चाईबासा">https://lagatar.in/education-minister-jagarnath-mahato-said-jmm-will-occupy-80-seats-in-the-upcoming-assembly-elections/">चाईबासा

: मंकी पॉक्स संक्रमण को लेकर सदर अस्पताल में तैयारी शुरू, अलग से बनेगा आइसोलेशन सेंटर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही