Search

 
 
 

बोकारो : रामनवमी जुलूस को लेकर दो समुदायों में झड़प, मजिस्ट्रेट समेत कई घायल

 

पिंड्राजोरा के जाला गांव की घटना

Bokaro :  बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के जाला गांव में बुधवार की शाम रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. मारपीट में वहां प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट समेत समेत कई ग्रामीणों को चोट लगने की खबर है. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, झड़प में मजिस्ट्रेट कार्यपालक अभियंता अमृत टोपनो व ग्रामीण राजेश कैवर्त के सिर में चोट लगने से मामला गर्म हो गया. गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है.

क्या है मामला

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में रामनवमी का झंडा जुलूस निकाला जा रहा था. रूट चार्ट के आधार पर आमटांड़ से शिव मंदिर जाला तक जुलुस पहुंचना था. लेकिन विशेष समुदाय के लोगों ने मस्जिद के पास जुलूस को रोक दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में नोक-झोंक शुरू हो गई. इसी दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें मजिस्ट्रेट अमृत टोपनो व ग्रामीण राजेश कैवर्त सहित कई लोग जख्मी हो गए. वहीं, जुलूस में शामिल लोग गंतव्य तक जाने के लिए नारेबाजी करने लगे. इसी दौरान एक दो पहिया वाहन में कुछ लोगों ने आग लगा दी. समाचार लिखे जाने तक एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, बीडीओ प्रदीप कुमार, सीओ दिवाकर दुबे सहित अन्य पदाधिकारी बैठक कर मामला शांत कराने के प्रयास में जुटे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही