Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : भेलुर बांध की सफाई शुरू, जलकुंभी को निकाली जा रही

Advertisement
Advertisement
Bokaro : चास नगर निगम द्वारा भेलुर बांध की सफाई करायी जा रही है. सफाई का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया है. बता दें कि भेलुर बांध चास के कई वार्डो को जोड़ता है. लेकिन लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण बांध में जलकुंभी निकल आयी थी. जिसके कारण लोग में काफी आक्रोश था. चास के लोग इस बांध में पूजा अर्चना करते है. तालाब में जलकुंभी आ जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. पढ़ें -महंगाई">https://lagatar.in/congresss-ruckus-on-inflation-section-144-implemented-in-delhi-rahul-gandhi-will-hold-a-press-conference-in-a-while/">महंगाई

पर कांग्रेस का हल्लाबोल, दिल्ली में धारा 144 लागू, थोड़ी देर में राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस 
इसे भी पढ़ें - छात्र">https://lagatar.in/students-feel-helpless-because-there-is-no-student-union-dhruv-pandey/">छात्र

संघ नहीं होने से विद्यार्थी लाचार महसूस करते हैं : ध्रुव पांडेय

टाइगर फोर्स ने किया था प्रदर्शन 

भेलुर बांध की सफाई की मांग को लेकर टाइगर फोर्स ने चास नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था. लोग मशाल जुलूस निकालकर सफाई की मांग कर रहे थे. प्रदर्शन कर रहे टाइगर फोर्स ने निगम को चेतावनी दी थी कि अगर जल्द से जल्द बांध की सफाई नहीं की जायेगी, तो लोग बांध का कचरा निकालकर निगम के कार्यालय में फेंक देंगे. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-05-august-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।05 AUG।।पंकज का करीबी बच्चू यादव अरेस्ट।।दूसरे दिन अभिषेक से ED ने क्या पूछा।।CAG ने पकड़ी अनियमितता।।रांचीःमेन रोड में मोहर्रम जुलूस नहीं।।पुलवामा में बिहारी मजदूरों पर आतंकी हमला।।चीन की मिसाइलें जापान में गिरीं।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

सौंदर्यीकरण पर डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किये गये थे

बता दें कि भेलूर बांध के निर्माण तथा सौंदर्यीकरण पर निगम ने डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किये गये थे. बांध को आकर्षित बनाने के लिए कई प्रयास किये गये थे. लेकिन सही देखरेख नहीं होने के कारण सब बेकार पड़ा हुआ था. लेकिन बांध की सफाई की जा रही है. सफाई के बाद बांध फिर से उपयोगी बन जायेगा. वहीं इस संबंध में निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व से ही इसकी सफाई व्यवस्था कराने के लिए निगम प्लानिंग किया था.निगम को स्वच्छ,सुंदर रखना हमारी जिम्मेदारी है. इसे भी पढ़ें - तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-health-department-raided-half-a-dozen-clinics-found-many-flaws-notice-issued-to-two/">तांतनगर

: स्वास्थ्य विभाग का आधा दर्जन क्लिनिक पर छापा, कई खामियां मिली, दो को नोटिस जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही