Search

 
 
 

बोकारो : सीएम का करीबी बता नौकरी के नाम पर 16 लाख ठगा

 
Bokaro : मुख्यमंत्री का करीबी बताकर नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. चास थाना में मंगलवार की शाम को ठगी का एक मामला दर्ज कराया गया है. ठगी के शिकार जमशेदपुर के मानगो निवासी शेख मोहम्मद साकिब आलम की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज किया है. चास थाना क्षेत्र के आशियाना गार्डन निवासी नागेंद्र कुमार को आरोपी बनाया गया है. मोहम्मद साकिब आलम का कहना है कि आरोपी नागेन्द्र कुमार से उसकी पुरानी पहचान है. वो खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताता रहा है. उसने वन एवं पर्यावरण विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया. झांसे में आकर उसने अपने भाई समेत दो अन्य करीबियों को नौकरी लगाने के लिए 16 लाख 11 हजार रुपए दिए. आरोपी ने उनके भाई के नाम से वन एवं पर्यावरण विभाग का ज़्वाइनिंग लेटर भी दिया, जो जांच में फर्जी निकला. जब रुपए लेने चास स्थित उसके आवास पहुंचा, तो वह गायब मिला. उसके परिजनों ने बदसलूकी की. जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई. यह">https://lagatar.in/bermo-water-forest-and-land-heritage-of-ancestors-mp/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : जल, जंगल और जमीन पूर्वजों की धरोहर : सांसद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही