Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Bokaro: एसएनआर कॉलेज कल्याणपुर के कई छात्रों ने एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर सोमवार को बोकारो के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. सभी प्रदर्शनकारी 12वीं कक्षा के छात्र हैं. विद्यार्थियों का आरोप है कि कॉलेज के सभी अहर्ताओं को पूरा करने के बाद भी 83 विद्यार्थोयों का एडमिट कार्ड नहीं मिला है. छात्रा निक्की कुमारी ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही से 83 बच्चे परीक्षा से वंचित हो जाएंगे. देखें वीडियो-  https://www.youtube.com/watch?v=pAsR8aordAc&feature=youtu.be

निक्की ने कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया. छात्रों ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने कहा कि दो महीने के बाद स्पेशल परीक्षा ले ली जायेगी. लेकिन मंत्री के इस आश्वासन से छात्रों में अविश्वास है. छात्रों ने इसी सत्र में परीक्षा लेने की मांग की है. आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. छात्रों ने कहा कि हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. कॉलेज प्रबंधन को इसे लेकर गंभीर होना चाहिए. इसे भी पढ़ें-  10">https://lagatar.in/two-arrested-including-militant-bhikhan-ganjhu-rewarded-with-10-lakhs/">10

लाख का इनामी उग्रवादी भीखन गंझू समेत दो गिरफ्तार, 26 मामलों में फरार व NIA का है मोस्ट वांटेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही