Search

 
 
 

बोकारो : युवा महिला अधिवक्ता सीमा कुमारी के निधन पर शोक

 

दो माह पहले ही शुरु की थी वकालत

Bokaro : बोकारो जिला अधिवक्ता संघ की सदस्य अधिवक्ता सीमा कुमारी का निधन 11 सितंबर की शाम को उनके बोकारो स्थित आवास पर हो गया. इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ लॉयर्स के नेशनल काउंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने बताया कि अधिवक्ता सीमा कुमारी बोकारो बार में दो महीने पहले ही इनरोल हुईं थी. वह अविवाहित थी. उनके निधन पर इंडियन एसोसियेशन ऑफ़ लॉयर्स की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मौके पर अधिवक्ता दिनेश प्रसाद शर्मा, संजीत कुमार सिंह, मो. हसनैन आलम, दीपिका सिंह, शंकर दे, संजय कुमार प्रसाद, फटिक चंद्र सिंह, रंजन कुमार मिश्रा, कमल कुमार सिन्हा,  वंशिका सहाय, सुकमती हेसा, अंजू कुमारी, स्वेता सिंह, दीपिका सिंह, सुनील चांडक, धनजी चौधरी, विभा कुमारी, ज्योति प्रकाश चौधरी, इंद्रनील चटर्जी, निखिल कुमार डे, सुभाष नायक, राणा प्रताप शर्मा आदि ने अधिवक्ता सीमा के निधन पर दुख व्यक्त किया. यह">https://lagatar.in/nawadih-laborer-dies-in-mumbai-accused-of-murder/">यह

भी पढ़ें: नावाडीह के मजदूर की मुम्बई में मौत, हत्या का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही