Search

 
 
 

बोकारो : कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने चास-चंदनकियारी में किया जनसंपर्क

 
Bokaro : धनबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने शनिवार को बोकारो जिले के चास व चंदनकियारी में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से मिलकर समर्थन मांगा. इस दौरान उन्होंने बोकारो कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल काउंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने उन्हें समर्थन का भरोसा दिया और अधिवक्ताओं से अनुपमा सिंह को जीत दिलाने की अपील की. मौके पर अधिवक्ता हरिप्रकाश सिंह, साकेत कुमार सिंह, उदय सिंह, संजय कुमार, आकाश टुडू, सोमनाथ शेखर, अतुल कुमार, विजय कुमार, रामपद गोराई, अमर देव सिंह, दीपिका सिंह, संजीत सिंह, वंशिका सहाय, हसनैन आलम, ओमप्रकाश लाल, ज्योति प्रकाश चौधरी, देवाशिष मंडल, जलेश्वर दास, सृष्टिधर रजवार, रामपद दास आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही