Search

 
 
 

कंट्रोल रूम से कोरोना संक्रमितों की मदद कर रही बोकारो कांग्रेस

 

मरीजों को दी दवाई

Bokaro: राज्य में इन दिनों कोरोना को लेकर लॉकडाउन लगा है. प्रशासन भी सख्ती से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने में लगी है. इसके साथ ही लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है. ताकि कोरोना चेन को तोड़ा जा सके. साथ ही मरीजों को मदद करने को लेकर व्यवस्था भी की जा रही है. इसमें बोकारो कांग्रेस भी लगी है.

मुश्किल में था परिवार

बताया जाता है कि जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य कंट्रोल रूम के जरिए लोगों को मदद पहुंचाने में लगे हैं. ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया. इसमें सेक्टर 4जी में रहने वाला एक परिवार कोरोना संक्रमित होने के कारण मुसीबत में था. लोग घर से बाहर जाने में असमर्थ थे. ऐसे में उन्होंने दवाई के लिए कांग्रेस कंट्रोल रूम से संपर्क किया. उसके बाद कांग्रेस के जिला महासचिव कन्हैया पांडे ने सेक्टर 4 स्थित दुकान से दवाई खरीदकर उनलोगों को घर पहुंचाया.

मदद के लिए कांग्रेस पार्टी तैयार

जिला महासचिव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री का निर्देश है कि अगर कोई पूरा परिवार संक्रमित हो गया है तो उसकी मदद की जाय. इसके लिए कांग्रेस पार्टी तैयार है. पार्टी उन परिवारों की मदद के लिए आगे आएगा और उन्हें हर वह सुविधा उपलब्ध कराएगा जिसकी जरूरत है. इसी निर्देश के तहत हमलोगों ने आज यह किया है. आगे भी हमलोग इसी तरह पीड़ित परिवार की मदद करते रहेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही