Search

 
 
 

बोकारो : GST का कांग्रेस ने किया विरोध, कहा आम लोगों की कमर तोड़ रही है केंद्र सरकार

 
Bokaro : पूरे देश में खाद्य पदार्थों में जीएसटी लगाये जाने का विरोध कांग्रेस कर रही है. सड़कों पर उतकर कांग्रेस की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है. बोकारो में भी खाद्य पदार्थों में जीएसटी लगाए जाने का विरोध कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग ने किया है. बोकारो परिसदन में आयोजित पीसी में कांग्रेस स्वास्थ विभाग के जिला अध्यक्ष विक्की कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार आम लोगों से टैक्स वसूल कर कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है. विक्की कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार कसीनो और हॉर्स राइडिंग में जीएसटी इसलिए नहीं लगाना चाहती है क्योंकि वहां अमिर लोग जाते हैं.  इसे भी पढ़ें- पटमदा">https://lagatar.in/patamda-the-road-connecting-jharkhand-to-bengal-turned-into-a-pond/">पटमदा

: झारखंड से बंगाल को जोड़ने वाली सड़क तालाब में तब्दील

केंद्र की गलत नीति का करेंगे विरोध- विक्की

विक्की कुमार ने यह भी कहा कि गरीबों के उपयोग किए जाने वाले दही, लस्सी सहित अन्य खाद्य पदार्थों एवं छात्रों के कॉपी, पेंसिल में जीएसटी लगाकर लोगों से पैसे वसूली का काम केंद्र सरकार कर रही है. वहीं उन्होंने कहा कि हम इसका विरोध करेंगे और बोकारो के लोगों को घर-घर जाकर सरकार की इस गलत नीति को बताने का काम करेंगे.  इसे भी पढ़ें- चांडिल">https://lagatar.in/chandil-73rd-van-mahotsav-celebrated-in-dhunaburu-25-thousand-saplings-will-be-planted-in-25-hectare-forest-area/">चांडिल

: धुनाबुरू में मना 73वां वन महोत्सव, 25 हेक्टयेर वनक्षेत्र में लगाए जाएंगे 25 हजार पौधे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही