Search

 
 
 

बोकारो: कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

 
Bokaro: जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने ईडी के द्वारा राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ. प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसे भी पढ़ें- शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-compared-modi-government-to-hitlers-rule-said-the-government-wants-to-end-the-nehru-gandhi-dynasty/">शिवसेना

ने मोदी सरकार की तुलना हिटलरशाही से की, कहा, नेहरू-गांधी वंश को  खत्म करना चाहती है सरकार
नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी को परेशान करने का काम कर रही है. अगर जल्द केंद्र सरकार ईडी का सहारा लेकर परेशान करना बंद नहीं करती है तो कांग्रेसी चुप नहीं बैठेंगे. जिस प्रकार कांग्रेस ने देश से अंग्रेजों को भगाने का काम किया था, उसी तरह बीजेपी को गद्दी से हटाने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाना न्यायोचित नहीं है. कांग्रेस इसका विरोध करेगी. सरकार को रोजगार और अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए. इसकी बजाय विरोधियों को परेशान करने में लगी है. इसे भी पढ़ें- रूस">https://lagatar.in/former-russian-military-officer-warns-vladimir-putin-will-die-like-libyas-muammar-gaddafi-if-ukraine-loses-war/">रूस

के पूर्व सैन्य अधिकारी ने चेताया, व्लादिमीर पुतिन अगर यूक्रेन युद्ध हारे तो लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी की तरह मारे जायेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही