Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : जिला अध्यक्ष पद पर नामांकन के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेसी, जमकर किया हंगामा, अनुशासन किया भंग

Advertisement
Advertisement
Bokaro : कांग्रेस के संगठन चुनाव के नामांकन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बोकारो सेक्टर चार स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. नामांकन फॉर्म जमा करने के दौरान कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गये. कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और अनुशासन भंग किया. इस दौरान कांग्रेस के राज्य सहायक निर्वाचन पदाधिकारी भावेश चौधरी भी वहां मौजूद थे. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/profile-photo-chief-justice-of-jharkhand-high-court-was-cheated-one-and-a-half-lakhs/">झारखंड

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की प्रोफाइल फोटो लगा डेढ़ लाख की ठगी, डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज)

 दूसरे उम्मीदवार को  भावेश चौधरी से मिलने का नहीं मिल रहा था मौका 

जानकारी के मुताबिक, जिला अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार कई बार भावेश चौधरी से मिलकर अपनी बात रख रहे थे और दूसरे उम्मीदवार को मौका नहीं मिल रहा है.  इसी बात का एक कांग्रेसी ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी मौका मिलना चाहिए. जिसको लेकर कांग्रेसी भिड़ गये और हंगामा करने लगे. बाद में कांग्रेसियों ने आपस में बीच-बचाव किया और मामले को शांत कराया. नामांकन के दौरान सभी प्रत्याशी अपना शक्ति प्रदर्शन करने में भी जुटे हुए थे. इसे भी पढ़ें : केरल">https://lagatar.in/fourth-patient-of-monkeypox-found-in-delhi-after-kerala-admitted-to-maulana-azad-medical-college/">केरल

के बाद दिल्ली में मंकीपॉक्स की दस्तक, मिला चौथा मरीज, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही