Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : मानव श्रृंखला बना राहुल गांधी का स्वागत करेंगे कांग्रेसी समेत 3 खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Kathara  (Bokaro) : कथारा स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह आरसीएमयू के क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व यूनियन नेताओं की बैठक हुई. बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के झारखंड आगमन पर स्वागत की तैयारी पर चर्चा हुई. निर्णय हुआ कि पेटरवार से लेकर जैनामोड़ टोल प्लाजा तक हजारों की संख्या में लोग व कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर राहुल गांधी का भव्य स्वागत करेंगे. बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि सह आरसीएमयू कथारा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने की. मौके पर बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी, पेटवार ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, बेरमो प्रखंड महिला  मोर्चा अध्यक्ष गीता देवी, पम्मी सिंह, सुषमा कुमारी, सबिता सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

भाजपा के गांव चलो अभियान को सफल के लिए बैठक

Kasmar (Bokaro) : भाजपा के गांव चलो अभियान को सफल के लिए मंगलवार को कसमार प्रखंड के चट्टी स्थित लोहिया भवन में बैठक हुई. मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता लक्ष्मण कुमार नायक उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि भाजपा का गांव चलो अभियान 4 से 11फरवरी तक चलेगा. सभी शक्ति केंद्र के अंतर्गत बूथों व गांवों में कार्यकर्ता प्रवास कर लोगों से केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेंगे और तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का आग्रह करेंगे. बैठक में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. निर्णय लिया गया कि 5 फरवरी को आस्था ट्रेन से 100 राम भक्त अयोध्या दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे. मौके पर आनंद महतो, रामलाल ठाकुर, बाणेश्वर महतो, भवानी मुखर्जी, अनीश जायसवाल, मनोहर महतो, अजय ठाकुर सुरेश कालिंदी, विपिन मुंडा, वीणा देवी, उमेश तिवारी, विश्वजीत मिश्रा, कमल दास, विक्रम नायक, सुदामा महतो, प्रफुल महतो, किशोर महतो, सुरेंद्र नाथ महतो व अन्य लोग उपस्थित थे.

ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने बापू को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/ट्रेड-यूनियन-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : बोकारो में ट्रेड युनियन संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि सांप्रदायिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाई. सेक्टर 4 स्थित गांधी प्रतिमा फूल-माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता केएन सिंह ने की. वक्ताओं ने कहा कि देश में भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार की राष्ट्र विरोधी, विनाशकारी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलनों की र श्रींखला निरंतर जारी रहेगी. केंद्र सरकार के खिलाफ मेहनतकशों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसे दबाने के लिए सरकार झूठ और फरेब का इस्तेमाल कर भ्रम फैला रही है. मौके पर केंद्रीय ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा की 16 फरवरी को प्रस्तावित औद्योगिक हड़ताल सफल बनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम को सीटू के आरके गोरांई, आरएन सिंह, एटक के सत्येन्द्र कुमार, धनंजय कुमार, एक्टू के देवदीप सिंह दिवाकर,एसएन प्रसाद ने संबोधित किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tribute-paid-to-the-martyrs-who-lost-their-lives-for-the-countrys-independence/">धनबाद

: देश की आजादी में प्राण गंवाने वाले शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही