Search

 
 
 

बोकारो : कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा ने विधायक सरयू राय का फूंका पुतला

 
Bokaro : कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा ने जमशेदपुर विधायक सरयू राय का पुतला फूंका. विधानसभा सत्र के दौरान सरयू राय द्वारा राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ दिए गए बयान के खिलाफ भड़के कांग्रेसियों ने बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर सरयू राय का पुतला फूंकते हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वे हमारे मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ बयान दिये हैं कांग्रेस घोर निंदा करती है. वहीं उन्होंने कहा कि मंत्री के खिलाफ बोलने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए था. सरयू राय को अपने उम्र का ख्याल रखना चाहिए था. उनके जैसा मैच्योर्ड व्यक्ति इस तरह सदन में टिप्पणी करें यह शोभा नहीं देता है. उन्होंने कहा कि सरयू राय इस मामले को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे अन्यथा उनके खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करने के मूड में है. उन्होंने कहा यदि भ्रष्टाचारी को वह जानते हैं तो उसके खिलाफ नहीं बोलते हैं, लेकिन विवादित बयान देकर देश के जनमानस और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. श्री गुप्ता ने कहा कि सरयू राय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, इसलिए उलटा-पुलटा बोल रहे हैं. इसे भी पढ़ें–देवघर">https://lagatar.in/deoghar-buses-full-of-kanwariyas-are-parked-under-high-voltage-wire/">देवघर

: हाई वोल्टेज तार के नीचे खड़ी की जाती है कांवरियों से भरी बसें [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही