Search

 
 
 

बोकारो : बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कटेगा कनेक्शन, एक्शन में विभाग

 
Bokaro : बिजली का उपयोग कर बिजली बिल भुगतान नहीं करने वालों का कनेक्शन कटेगा. इसके लिए बिजली विभाग पूरे एक्शन में है. जीएम हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि बिजली आपूर्ति को बेहतर रखने के लिए राज्सव वसूली समय पर किया जाना जरुरी है ताकि जो समस्या डीवीसी के साथ उत्पन्न हो रही है उसको दूर किया जा सके. ये बातें बोकारो परिसदन में तीन (चास, तेनुघाट और लोयाबाद) डिवीजन के कार्यपालक अभियंता के साथ समीक्षा बैठक में की गई. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-womens-police-station-became-the-hub-of-touts-siphoned-off-money-from-the-complainants/">धनबाद

: महिला थाना बना दलालों का अड्डा, फरियादियों से ऐंठते हैं पैसे

सरकारी विभागों के दफ्तर पर करोड़ों का बकाया

समीक्षा बैठक में इस बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया कि समय से अगर राजस्व वसूली होता है तो डीवीसी को भुगतान भी समय पर हो पाएगा, जिससे बिना किसी समस्या के बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से रह पाएगी. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक बिजली देना हमारा लक्ष्य है. लेकिन बिजली हम भी खरीदते हैं, जब राजस्व नहीं मिलेगा तो बिजली आपूर्ति करना संभव नहीं होगा. जीएम ने एक सवाल के जबाब में कहा कि सरकारी विभागों के दफ्तर पर भी करोड़ों का बकाया है, जिन विभागों पर बकाया है उनके पास हमारे अधिकारी जायेंगे और भुगतान की दिशा में पहल करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही