Search

बोकारो : जिले में अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान जारी रखें- डीसी    समेत 3 खबरें

लोकसभा चुनाव को लेकर इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ की बैठक

Bokaro : लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो की डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव ने मंगलवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार व इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ बैठक की. डीसी ने चुनाव में तैनात होने वाले उड़न दस्ता, स्टेटिक सर्विलांस, उत्पाद आदि में प्रतिनियुक्त होने वाले विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. सहायक उत्पाद आयुक्त से कहा कि जिले में अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाएं. साथ ही विभिन्न विभागों के जिम्मेदार पदाधिकारियों को चुनाव के दौरान अच्छे काम करने वाले कर्मियों व अधिकारियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने आरपीएफ के प्रतिनिधियों से रेलवे स्टेशन, आसपास के बाजारों में चुनाव के दौरान संघन जाँच करने को कहा ताकि किसी तरह का कोई भी हथियार या बड़ी रकम ले जाते हुए व्यक्ति की पहचान की जा सके. बैंकों से ज्यादा रकम निकासी करने वालों पर भी नजर रखने को कहा. बैठक में प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, सहायक आयुक्त उत्पाद, सेल टैक्स कार्यालय के प्रतिनिधि सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

जनता दरबार लगा 40 लोगों की सुनी फरियाद

Bokaro :  बोकारो की डीसी विजया जाधव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर शहरी व दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान 40 से अधिक लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. डीसी ने कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान किया, जबकि बाकी आवेदनों को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में भूमि विवाद, स्वास्थ, अंचल कार्यालय व शिक्षा  से संबंधित समस्याओं को लेकर सबसे अधिक लोग पहुंचे थे.

आईआईएएसएससी ने युवाओं को दिया प्रशिक्षण

Bokaro :  बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के भेंडरा में मंगलवार को युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. लौहकर्मी प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र सभागार में इंडियन आयरन एंड स्टील सेक्टर स्किल काउंसिल (आईआईएएसएससी) की ओर से तीन दर्जन से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया. ज्यादातर युवक-युवतियां 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा डिग्रीधारी थे. काउंसिल के प्रतिनिधियों ने युवाओं को कौशल विकास व उसके अनुरूप विभिन्न कंपनियों में रोजगार से जुड़ने की बातों को विस्तार से बताया. मौके पर स्थानीय मुखिया नरेश विश्वकर्मा व अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dead-body-of-youth-found-near-passenger-shed-in-tisri/">गिरिडीह

: तिसरी में यात्री शेड के पास मिला युवक का शव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp